वीडियो : राहुल त्रिपाठी ने मारा 104 मीटर का गगनचुम्बी छक्का, झूम उठे फैंस

आई पी एल 2022 का 65 वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेली जा रही है I इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने अपना ताकत का प्रदर्शन करते हुए 104 मीटर का शानदार छक्का लगाया। इस दौरान राहुल त्रिपाठी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 76 रनों की शानदार पारी खेली। राहुल त्रिपाठी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी इस पारी में तीन शानदार छक्के लगाए।

राहुल त्रिपाठी ने मुंबई इंडियंस के बेहतरीन गेंदबाज डैनियल सैम्स के खिलाफ उनके ओवर में 104 मीटर का बेहतरीन छक्का लगा दिया। आईपीएल में एक बार फिर से फैंस को विस्फोटक छक्का देखने को मिला। यह छक्का राहुल त्रिपाठी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाया है I यह घटना सनराइजर्स हैदराबाद के पारी के दौरान 16वे ओवर की है। मैदान पर राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी करने उतरे थे उनके सामने गेंदबाजी के लिए डेनियल सैम्स अपना आखिरी ओवर लेकर आए थे।

सैम्स अपनी ओवर की तीसरी गेंद लेंथ पर डाली थी, जिसके दौरान राहुल त्रिपाठी ने पहले से ही शॉट लगाने का मन बना लिया था। सैम्स 130.1 के स्पीड से यह गेंद डाली थी। जिसके बाद इस गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने बल्ले को फुल फेस दिखाकर सामने की तरफ जबरदस्त ताकत से शॉट लगा दिया।

राहुल त्रिपाठी की बल्ले से निकली यह शॉट सीधा 104 मीटर दूरी पर जाकर गिरी। इस शॉट को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे बिना पंख के कोई पक्षी हवा में उड़ रही है। आपको बता दें कि यह शॉट इतना ताकतवर था की गेंद सीधे पवेलियन के दूसरे माले पर जाकर गिरी। इस मैच में राहुल त्रिपाठी ने 44 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 76 रन बनाएं।

इस मुक़ाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के राहुल त्रिपाठी के अलावा निकोलस पूरण और प्रियम गर्ग ने भी अच्छी पारी खेली I जिसमें निकोलस पुराने 38 रन बनाए वही प्रियम गर्ग ने 42 रन बनाए। जिसके दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के सामने 194 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके बाद अब टीम को जीत की ओर ले जाने की जिम्मेदारी सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजों पर है I

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *