वीडियो : सूरज की रोशनी में सूर्य को नहीं दिखी बॉल, पैरों के बीच से निकल चली गई बाउंड्री पार

आईपीएल 2022 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ की टीम ने बहुत ही शानदार शुरुआत की है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव से जुड़ा एक मज़ेदार वाक्या भी देखने को मिला, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के बेहतरीन बल्लेबाज का गिनती मुंबई इंडियंस में बेहतरीन फील्डर्स के रूप में किया जाता है। लेकिन लखनऊ के खिलाफ कुछ और ही देखने को मिला। दरअसल इस मैच के दौरान मनीष पांडे का एक शॉट भरी दोपहर में सूर्यकुमार यादव को चकमा देते हुए उनके पैरों के बीच से बाउंड्री के पार निकल गया। यहीं वज़ह है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

यह घटना 8वे ओवर की है जब लखनऊ बल्लेबाजी कर रही थी। मैच के दौरान क्रीज़ पर केएल राहुल और मनीष पांडे की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही थी। मुंबई के लिए यह ओवर फेबियन एलन करने आए थे। ओवर की आखिरी गेंद पर मनीष पांडे ने एक रन के लिए बॉल को डीप स्क्वायर की तरफ खेला था, जो सीधा सूर्यकुमार यादव के पास गया। इस गेंद को सूर्य आसानी से रोक सकते थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके और सूरज की रोशनी के कारण गेंद छूट कर उनके पैरों के बीच से बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई।

आपको बता दें कि इस मैच में सूर्यकुमार यादव के अलावा भी कई खिलाड़ियों ने मिसफील्ड की जिसके कारण उनको भुगतना पड़ा और लखनऊ किसको धीरे-धीरे आगे बढ़ती चली गई। जिसके कारण मुंबई इंडियंस पर गलती भारी पड़ सकती है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के लिए यह सीज़न बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में पांच मैच गंवाने के बाद पहुंची है और अगर आज भी मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा तो यह लगाकर मुंबई इंडियंस की छठी हार होगी।

https://twitter.com/CricketIPL20/status/1515300576258850816

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *