वीडियो : लाइव मैच में दिखा अनोखा नजारा, पापा सचिन तेंदुलकर के सामने सुन्न बैठे दिखे अर्जुन

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे 26वे मैच में फैंस को उम्मीद थी कि शायद भारतीय पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2022 में डेब्यू करेंगे। मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है जिसमें अर्जुन की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, ‘MIvLSG on our minds!’ इस पोस्ट पर फैंस का काफी ज्यादा रिएक्शन आया। लेकिन, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। हालांकि, अर्जुन को डगआउट में अपने पिता सचिन तेंदुलकर के साथ बैठे देखा गया।

अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर के साथ बैठकर इस मैच का आनंद उठा रहे हैं। वह इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ रही है। वहीं सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि और उनकी बेटी सारा को भी मैदान पर मुंबई इंडियंस की जर्सी में टीम को चीयर करते हुए देखा गया।

22 साल के अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा था। आईपीएल 2021 में भी अर्जुन मुंबई इंडियंस के साथ थे लेकिन, चोट लगने के कारण वह आईपीएल के दूसरे चरण में नहीं खेल पाए जिसके कारण वह बाहर हो गए। वहीं अगर मुंबई इंडियंस टीम की बात करें तो आई पी एल 2022 अब तक उनके लिए बहुत ही खराब रहा है मुंबई इंडियंस ने अभी तक एक भी मैच अपने नाम नहीं किया है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इस सीजन पांच मैच खेले जिसमें से पांचों मैच हारने के बाद अंक तालिका में सबसे 10वे स्थान पर है। ऐसे में अपकमिंग मैचों में आपको अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अर्जुन तेज गेंदबाज हैं जो बल्लेबाजी में भी अपनी टीम के लिए कुछ करने का काबिलियत रखते हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *