वीडियो : चक्रवर्ती की गुगली से गच्चा खा गए पृथ्वी शॉ, आउट होने के बाद नहीं हुआ यकीन

दिल्ली कैपिटल के ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 175 के स्ट्राइक रेट से बहुत ही शानदार और शतक लगाया जिसमें उन्होंने 27 गेंदों में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 51 रन की बेहतरीन पारी खेली और इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। पृथ्वी शॉ वरुण चक्रवर्ती की गुगली गेंद को समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए।

पारी का 9वा ओवर करने आए वरुण चक्रवर्ती ने चौथी गेंद गुगली डाली। ऑफ-स्टंप को पकड़कर अच्छे लेंथ में बाल अंदर गई और सीधा बोल्ड कर दिया थे। पृथ्वी इस गेंद को क्रीज़ में रहकर रोकना चाहते थे, लेकिन इस गेंद को समझ नहीं पाए। टॉस हारकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और पृथ्वी ने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 8.4 ओवरों में 93 रनों की साझेदारी की।

इसके अलावा पृथ्वी ने पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने 1000 रन पूरे कर लिए। उनसे पहले दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए यह कारनामा सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ने किया था। वीरेंद्र सहवाग ने दिल्ली कैपिटल के लिए पावर प्ले में ही 1250 रन बनाए हैं।

साथ ही पृथ्वी शॉ पांचवें खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने दिल्ली के लिए आईपीएल में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाएं हैं। उनसे पहले ऋषभ पंत, वीरेंद्र सहवाग, श्रेयस अय्यर और डेविड वॉर्नर ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।

https://twitter.com/rishobpuant/status/1513107466581553161

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *