महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक दिन बिताना चाहती है पाकिस्तान की ये महिला खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी मेहनत और काबिलियत की दम पर वह मुकाम हासिल किया है जो आज तक बड़े बड़े खिलाड़ी का सपना बनकर आ जाता है। महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए सभी आईसीसी मैच ट्रॉफी जीत चुके हैं। चाहे वह 50 ओवर का वर्ल्ड कप हो या 20 ओवर का वर्ल्ड कप दोनों में ही महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को मैच जीत दिलाई है।

यही वजह है जिसके कारण लोकप्रिय खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम टॉप पर आता है। उनके प्रशंसक इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनको दुआएं देते रहते हैं। आपको यह जानकर खुशी होगी कि भारतीय पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का डंका सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि बॉर्डर पार पाकिस्तान में भी गूंजता है।

हाल ही में पाकिस्तानी महिला टीम के पूर्व कप्तान सना मीर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया था कि वह इंडिया क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन है। सना मीर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने अपने पसंदीदा क्रिकेट प्लेयर्स के बारे में बात करते हुए बताया था कि वह महेंद्र सिंह धोनी और इमरान खान की बहुत बड़ी फैन है।

सना मीर से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि अगर उनको खिलाड़ी के साथ समय बिताने का मौका मिले तो वह किसको पार्टनर चुनेंगे। इस बात पर पाकिस्तान टीम के पूर्व महिला क्रिकेटर सना मीर ने जवाब देते हुए कहा, अगर मुझे कभी ऐसा मौका मिला तो मैं इमरान खान और महेंद्र सिंह धोनी जी के साथ दिनभर बिताना चाहती हु। मैं इन दोनों खिलाड़ियों की बहुत बड़ी फैन हूं।

सना मीर ने पाकिस्तान के तरफ से 120 वनडे क्रिकेट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 51 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसा ही कारनामा उन्होंने t20 मैच के दौरान भी किया था। सना मीर ने 106 मैचों के दौरान 89 विकेट हासिल किए हैं। इसी के साथ 2020 में सना मीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *