ब्रेंडन मैकुलम ने चुनी ऑलटाइम XI, 4 मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को दी जगह

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कुछ समय पहले अपने फेवरेट ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया। ब्रैंडन मैकुलम ने मुंबई इंडियंस में खेल रहे या फिर मुंबई इंडियंस के खेल चुके 4 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया और उन पर भरोसा जताया। ब्रैंडन मैकुलम ने 101 टेस्ट मैच 71 t20 और 260 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 14 हजार से भी ज्यादा रन दर्ज है।

ब्रैंडन मैकुलम ने अपने टीम में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, मिचेल जॉनसन, और ट्रेंट बोल्ट को भी जगह दिया है। यह सभी खिलाड़ी आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ही ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेला है।

ब्रैंडन मैकुलम कोलकाता नाइट राइडर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैच खेल चुके हैं। ब्रैंडन मैकुलम ने 2008 में ही आईपीएल के शुरुआत में एक बहुत ही विस्फोटक शतक लगाया था। इन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 158 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा ब्रैंडन मैकुलम ने अपने टीम के कप्तान वेस्टइंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी विव रिचर्ड्स को बनाया था। रिचर्ड्स का गिनती क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक में है।

ब्रेंडन मैकुलम ने चुनी ऑलटाइम XI : क्रिस गेल, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा, विव रिचर्ड्स, जैक कैलिस, एडम क्रेन गिलक्रिस्ट, टिम साउदी, शेन वार्न ट्रेंट, बोल्ट, मिचेल जॉनसन

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *