इन भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियों का सोशल मीडिया पर है जलवा

भारतीय क्रिकेटर्स तो सोशल मीडिया पर पॉपुलर है हीं, साथ ही कुछ क्रिकेटर्स की पत्नियां भी कम पॉपुलर नहीं हैं। कोई अपने डांस को लेकर चर्चा में रहता है तो कोई अपने लुक्स को लेकर। कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं तो कोई मॉडल है इनका स्टारडम लाजवाब है।

इनमें धनश्री वर्मा, अनुष्का शर्मा, नताशा स्टैनकोविक, साक्षी धोनी, रीतिका सजदेह और हसीन जहां जैसे कई नाम हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है।

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा एक हिप-हॉप डांसर हैं, वह सोशल मीडिया पर अपने डांस मूव्स को लेकर मशहूर रहती हैं। 4.2 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स हैं। कुछ ही दिन पहले धनश्री ने टीम इंडिया की जर्सी में एक डांसिंग वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसे काफी लोग पसंद कर रहे हैं।

हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टैनकोविक को टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस से ज्यादा शोहरत मिली थी। हार्दिक पंड्या से शादी के बाद सर्बियाई मूल की ये एक्ट्रेस लगातार चर्चा में हैं। 3.2 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया है। उनमें से कई फिल्में सुपरहिट रही है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी वे सक्रिय रहती हैं और लोग पसंद भी करते हैं। 53.5 मिलियन से भी ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स हैं।

भारतीय क्रिकेट के सबसे मशहूर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी आईपीएल मैच के दौरान दिखाई देती हैं। उनके वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन से ज्यादा साक्षी के फॉलोअर्स हैं।

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां पारिवारिक विवाद के बाद से लगातार चर्चा में है। हालांकि अभी दोनों का तलाक नहीं हुआ है। हसीन अक्सर अपनी तस्वीरों और लुक्स के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर रहती हैं। इंस्टाग्राम पर हसीन जहां के फॉलोअर्स 1.52 लाख हैं।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका सजदेह अक्सर अपनी क्यूटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। भारत के मैच के दौरान उन्हें कई बार स्टेडियम में चियर करते देखा जाता है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

भारत क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाज रहे जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे को चक दे गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *