वीडियो : शिवम दुबे ने ठाकुर के छुड़ाए पसीने, खड़े-खड़े लगाया 96 मीटर का छक्का

आई पी एल 2022 के 55वे मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ऑफ चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेली जा रही है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 209 रनों का स्कोर खड़ा किया है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज अपनी टीम में वापसी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धमाकेदार पारी खेली है।

शिवम दुबे ने दिल्ली कैपिटल के खिलाफ 19 गेंदों में 32 रनों की शानदार पारी खेली है। जिसमें उन्होंने 2 चौका और 2 छक्का लगाया I इसके साथ उनका स्ट्राइक रेट 170 का रहा है। इसी बीच शार्दुल ठाकुर के ओवर में शिवम दुबे के बल्ले से एक ऐसा छक्का निकला जो कि देखने लायक था। यह शॉट को देखकर ऐसा लग रहा था कि शिवम दुबे ने गेंदबाज को अपना दबंग अंदाज दिखाया है।

यह घटना चेन्नई सुपर किंग्स के पारी के 16वे ओवर की है। मैदान पर कॉनवे और शिवम दुबे की जोड़ी बल्लेबाजी करने उतरी थी। इस मैच के दौरान शिवम दुबे फॉर्म में नजर आ रहे थे। इसी बीच शिवम दुबे ने अपना ताकत का प्रदर्शन करते हुए शार्दुल ठाकुर के खिलाफ उनके ओवर में 96 मीटर का शानदार छक्का लगाया।

आपको बता दें कि शिवम दुबे ने शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में 2 छक्के और एक चौके की मदद से पूरे 19 रन बटोर लिए। गौरतलब है कि इस ओवर की पहली गेंद पर कैच ड्रॉप होने के कारण शिवम दुबे आउट होने से बाल-बाल बचे हैं। जिसके बाद शिवम दुबे ने शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी किया।

अगर हम मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 209 रनों का बहुत बड़ा स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन डेवोन कॉनवे ने बनाया है। इन्होंने 49 गेंदों में 87 रनों की शानदार पारी खेली I दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिक नॉर्खिय 3 विकेट चटकाए I

https://twitter.com/CricketIPL20/status/1523350783861080069

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *