‘धोनी मेरे पास आये और बोले, मुझे देखना बंद करो और बॉल फेंको’

चेन्नई सुपर किंग्स के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट कोंडेप्पा राज पलानी ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात को लेकर कुछ बातें बताएं। कोंडेप्पा ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी को बॉलिंग करने के दौरान वह पहली दो गेंद वाइड फेंकी थी। जिसके बाद कप्तान धोनी ने कहा कि मुझे देखना बंद करो और गेंद फेंको।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। कोंडेप्पा राज पलानी ने बातचीत के दौरान कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के रिटायर होने के बाद पहली बार कैंप शुरू हुआ था। उसी दौरान मैंने उन्हें पहली बार देखा था। उन्होंने मुझे बॉल थ्रो करने को कहा। टीम बहुत खुश थी नेट बॉलर्स महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट से बातचीत कर रहे थे। दो-तीन हफ्ते बाद वह साइडऑर्म खेलने आए थे।

बातचीत के दौरान पलानी में आगे कहा कि, ‘फ्लेमिंग, हसी और सभी ने मुझे महेंद्र सिंह धोनी को संभाल कर गेंदबाजी करने को कहा जिसके बाद मैंने शुरूआती के 2 गेंद वाइड से की थी। जिसके बाद अगली ही गेंद मैंने फुलटॉस फेंक दी। पलानी ने अपना किस्सा याद करते हुए आगे कहा कि, महेंद्र सिंह धोनी मेरे पास आए और मुझे बोले कि मुझे देखना बंद करो और गेंद फेंकों। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम स्वाभाविक रूप से गेंदबाजी करो। जिसके बाद मैंने वही गेंद की जो धोनी को पसंद है और जिस दिन से वह काफी खुश हुए।

जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी मुझे मेरे नाम से पहचानने लगे। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल मैच से संन्यास ले लिए थे। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 के सीजन में देखने को मिले हैं हालांकि इसमें भी चेन्नई सुपर किंग्स का बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा है जिसके कारण चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर हो चुका है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *