वीडियो : मिचेल मार्श के दूसरी गेंद पर ही धोनी ने दिखाए तेवर, जड़ दिया लम्बा छक्का

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 55 वां मैच डी वाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है I दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है I पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन जोड़ दिए हैं I

चेन्नई की तरफ से अधिकांश बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की है I ओपनर बल्लेबाज है ऋतुराज गायकवाड ने 33 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए हैं I वही दूसरे ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 87 रन बनाए हैं I इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे ने भी 19 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाए हैं I

वही बात की जाए अंतिम ओवरों की तो महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ 8 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन बना दिए हैं I जिसकी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवरों में 200 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है I बात की जाए गेंदबाजी की तो खलील अहमद और अक्षर पटेल को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाज उनसे महंगे साबित हुए हैं I

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इस मैच में रविंद्र जडेजा नहीं खेल रहे हैं I लास्ट मैच में एक कैच को पकड़ने के दौरान उन्होंने डाइव लगाई थी जिसमें वह चोटिल हो गए थे I जिसकी वजह से वह आज का मैच नहीं खेल रहे हैं I आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स को आई पी एल 2022 में बने रहने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा I

https://twitter.com/AlieJeny/status/1523334036294631425

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *