‘धोनी को भी तो बनाया था, इस 24 साल के लड़के को करना होगा तैयार’

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को यह लगता है कि चयनकर्ताओं को भारत के भविष्य टेस्ट मैच के कप्तान ऋषभ पंत के बारे में समर्थन करना चाहिए युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि ऋषभ पंत भविष्य के टेस्ट मैच के कप्तान के रूप में बिल्कुल सही है।

युवराज सिंह ने बोलते हुए कहा कि आपको किसी को तैयार करना होगा जैसे महेंद्र सिंह धोनी कप्तान बने जबकि उनके बारे में कोई जिक्र भी नहीं था लेकिन उन्होंने उसे कप्तान बनाया ना! फिर वह आगे बढ़ा कि पर हमेशा एक अच्छे सोचने वाले होते हैं। क्योंकि उनके पास मैदान पर सबसे अच्छा अनुभव होता है। जहां से वह सब नजारा देख सकते हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी 26 साल के ही उम्र में भारत के लिमिटेड ओवर के कप्तान बना दिए गए थे। राहुल द्रविड़ ने 2007 के विश्व कप में हार मिलने के बाद कप्तानी पद से सन्यास ले लिए थे। कुछ समय बाद जब अनिल कुंबले ने संयास लेने का निर्णय किया था, उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट मैच का कप्तान घोषित कर दिया गया था।

युवराज सिंह को यह लगता है कि ऋषभ पंत जैसे बेहतरीन खिलाड़ी को एक बार मौका देख कर देखना चाहिए। एकाएक चमत्कार के बारे में सोचना सही बात नहीं होती है। युवराज सिंह ने कहा कि आप एक ऐसे खिलाड़ी को चुनते हैं जो भविष्य का कप्तान हो सकता है। और उसे समय देता कि वह अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा सके जिसके दौरान 6 महीने या 1 साल कोई भी ऐसा चमत्कार का उम्मीद ना रखे। मुझे यह लगता है कि आपको काम करने के लिए युवा लोगों पर विश्वास करना चाहिए।

युवराज सिंह ने ऋषभ पंत के परिपक्वता पर सवाल उठाने वाले लोगों को भी जवाब देते हुए कहा मैं उस उम्र में परिपक्व था विराट भी उस उम्र में परिपक्व थे जब वो कप्तान थे। लेकिन पंत समय के साथ परिपक्व हो रहे हैं। मुझे नहीं पता कि सपोर्ट स्टाफ इस बारे में क्या सोचते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि ऋषभ पंत टेस्ट टीम का कप्तानी करने के लिए सही साबित हो सकते हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *