IPL 2022 में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस 27 मार्च को अपने पहला मैच खेलने उतरेगी इनका पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल के साथ होगा रोहित की टीम में दुनिया का सबसे घातक बल्लेबाज शामिल हो चुका है।
कुछ ही दिनों में अब आईपीएल 2022 शुरू होने वाली है। टीम इंडिया के परमानेंट कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा अपना पहला आईपीएल सीरीज खेलने उतरेंगे जो कि मुंबई इंडियंस के कप्तान है। मुंबई को पांच बार चैंपिंयन बनाने वाले रोहित शर्मा की टीम इस बार मेगा ऑक्शन के बाद काफी बदल गई है। जिसके कारण इस बार मुंबई इंडियंस के तरफ से काफी अच्छा परफॉर्मेंस देखने को मिल सकता है। रोहित को सालों बाद इस बार एक नए ओपनर का साथ मिलने वाला है।
रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस 27 मार्च को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करने उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में एक घातक खिलाड़ी रोहित शर्मा को ओपनिंग पार्टनर के रूप में साथ देने के लिए उतरेगा। मुंबई इंडियंस ने बड़ी चालाकी के साथ ईशान किशन को रोहित शर्मा के साथ देने के लिए ओपनिंग के तौर पर उतारेगी। ईशान किशन अपने परफॉर्मेंस के दम पर मुंबई इंडियंस को आईपीएल की ट्रॉफी दिला सकते हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करने उतरते थे, लेकिन अब डि कॉक मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा नहीं हैं. डि कॉक को लखनऊ की टीम ने खरीद लिया है
एक बार फिर से ईशान किशन मुंबई इंडियंस की टीम में अचानक एंट्री मारी है। जोकि रोहित शर्मा को ओपनिंग के तौर पर साथ देंगे और विकेट कीपिंग का भार संभालेंगे मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। ईशान किशन अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं ईशान किशन बिस्पोटक बल्लेबाज के साथ-साथ विकेटकीपिंग में माहिर है। ऐसे में ईशान किशन ही रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरेंगे और मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपिंग भी करेंगे।
ईशान किशन बहुत ही विस्फोटक बल्लेबाज हैं और वह क्रीज पर आते ही बड़े से बड़े गेंदबाजों का छक्का छुड़ा देते हैं अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर कुछ ही देर में मैच का रुक ही मोड़ देते हैं। आईपीएल 2021 में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2021 में मुंबई को आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत थी, जिसमें ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 84 रन की पारी खेले। इन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए थे। ईशान किशन की इस विस्फोटक पारी को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। मुंबई आईपीएल प्लेऑफ में तो नहीं पहुंच पाई, लेकिन ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया।
ईशान किशन 2018 में भी मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हुए थे जिनमें इन्हें 6.2 करोड़ में खरीदा गया था, मुंबई के लिए ईशान ने 41 मैच खेलकर 1133 रन बना चुके हैं। ईशान किशन ओपनर के तौर पर टीम इंडिया में भी खेल चुके हैं टी-20 वर्ल्ड कप इसी साल होना है। ऐसे में रोहित के साथ ओपनिंग जोड़ी के तौर पर टी-20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं ईशान किशन, ईशान को टीम इंडिया के लिए लगातार खेलने का भी मौका मिल गया। ऋषभ पंत के लगातार खेलने के कारण उन्हें विकेटकीपिंग का मौका नहीं मिलता। इस बारे में किशन ने कहा है कि पंत के साथ उनकी प्रतिस्पर्धा नहीं है और दोनों अच्छे दोस्त हैं किशन ने कहा कि उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वे बेहतर खेल दिखाने का प्रयास करते हैं।