चेन्नई सुपर किंग्स के किंग महेंद्र सिंह धोनी ने यह कन्फर्म कर दिया है कि वह अगले सीजन आईपीएल खेलेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा ऐसा करना सही नहीं होगा जिस पर फ्रेंचाइजी का नाम रखा हुआ है, उसका वो मान जरूर रखेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि आईपीएल के अगले सीजन में चेपाॅक के मैदान पर अपना प्रदर्शन बिखेरते हुए नजर आएंगे। यह बात जानकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस काफी खुश है।
आई पी एल 2022 के सीजन में रविंद्र जडेजा ने टूर्नामेंट के बीच सही कप्तानी छोड़ कर वापस महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी सौंप दी। आई पी एल 2022 के सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने 14 मैचों में 232 रन बनाए वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 28 रनों की पारी खेली जो कोई नहीं भूल सकता। महेंद्र सिंह धोनी ने जयदेव उनादकट की आखरी गेंद पर चौका लगाकर मैच को जीत दिलाया था।
चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस महेंद्र सिंह धोनी के इस फैसले से काफी खुश है तो वहीं भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी के फिटनेस को लेकर कहा कि, यह फिटनेस ही है जो महेंद्र सिंह धोनी को आगे बढ़ने में उनकी मदद करती हैं। रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी के 2 महीने के आराम के बारे में भी बात किया। इसमें महेंद्र सिंह धोनी को पैरामिलिट्री रेजीमेंट को सेवा करते हुए देखा गया था।
रवि शास्त्री ने एक बहुत ही जाने-माने वेब पोर्टल से बातचीत के दौरान कहा कि, यह अच्छा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अब अनाउंस कर दिया है। इन सब के पीछे का ड्रामा अब जल्दी खत्म होगा महेंद्र सिंह धोनी देश के काफी अच्छे लीडर हैं। खास करके वाइट बॉल क्रिकेट में उनकी बराबरी करने की क्षमता बहुत ही कम खिलाड़ियों में है l
रवि शास्त्री ने आगे बताया कि, महेंद्र सिंह धोनी कोई साधारण खिलाड़ी नहीं है। वह अपनी रेजिमेंट के साथ बहुत ऊँचे पहाड़ पर जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी 2 से 3 महीने का ब्रेक लेंगे। उसके बाद वापस आएंगे कुछ क्रिकेट खेलेंगे जिसके बाद बल्लेबाजी में सिर्फ एक बड़ा ओवर और फिर महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने लय में आ जायेगा।