वीडियो : पावरफुल पॉवेल’ ने दिखाया ताकत का नमूना, गेंद बैट को छूकर छक्के के लिए गयी

आई पी एल 2022 का 41 वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेली गई थी। जिसमें फैंस को काफी रोमांचक मैच भी देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपना शानदार परफॉर्मेंस दिखाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से यह मैच जीत लिया है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के तरह ही दिल्ली कैपिटल्स ने भी खराब बल्लेबाजी के साथ शुरुआत की थी। लेकिन आखिरकार रोमन पावेल ने अपना शानदार परफॉर्मेंस दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को यह मैच जीता कर ही दम लिया।

पॉवेल ने अंत तक नाबाद रहते हुए 16 गेंदों में 33 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें उन्होंने 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपनी पारी को बहुत ही शानदार तरीके से जीत दिलाई। उन्होंने ऐसा ऐसा छक्का लगाया जो कि देखने लायक था। जिसमें उनका एक छक्का बहुत ही शानदार था जो कि इस छक्के में वह अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस छक्के को देखकर फैंस भी समझ नहीं पाए कि पावेल ने ताकत का इस्तेमाल किया है या नहीं I

यह छक्का उस समय देखने को मिला था जब कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेंकटेश अय्यर को मैच का पहला ओवर डालने के लिए दिया जिसमें उन्होंने 14 रन लुटाए और इसी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने मैच का रुख ही मोड़ दिया। इस ओवर की पहली गेंद वेंकटेश अय्यर ने पावेल के पैर पे डाली जिसके बाद पॉवेल ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए लॉन्ग ऑफ की तरफ एक शानदार छक्का लगा दिया।

पावेल का यह छक्का 79 मीटर का था। जोकि बहुत दूर जाकर गिरी। जबकि इस छक्के में उन्होंने कुछ ज्यादा ताकत का भी इस्तेमाल नहीं किया था। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पॉवेल अगर अपनी पूरी ताकत के साथ शार्ट खेलते तो बोल कितनी दूर जाकर गिरती। अगर हम बात करें दिल्ली कैपिटल की तो वह यही चाहेंगे कि पॉवेल अपना फॉर्म बरकरार रखें और आने वाले मैचों में भी इसी फॉर्म के साथ बल्लेबाजी करने उतरे।

https://twitter.com/CricketIPL20/status/1519869985883291648

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *