आईपीएल 2022 के 23वा मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेली जा रही है l जिसमें पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 199 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है l जिसका पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस काफी धीमी शुरुआत के साथ पावर प्ले में ही अपना 2 विकेट खोकर सिर्फ 42 रन ही बना सके। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने काफी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
इसी बीच कायरन पोलार्ड एक बहुत ही खतरनाक तरीके से रन आउट हुए। जिसका वीडियो पंजाब किंग्स के फैंस को बेहद पसंद आ रही है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके इस फैसले को उनके गेंदबाजों ने सही साबित नहीं किया और काफी खराब प्रदर्शन रहा है लेकिन ब्रेविस ने मुंबई इंडियंस को कुछ हद तक संभाल कर रखा और तिलक वर्मा ने भी ब्रेविस का साथ देते हुए अपने टीम के लिए अच्छे बल्लेबाजी की, लेकिन जैसे ही ब्रेविस आउट हुए उसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम कमजोर पड़ गई। और एक के बाद एक विकेट गिर दी गई।
इनमें से एक कायरन पोलार्ड भी है जोकि बहुत ही खतरनाक तरीके से रन आउट हुए हैं। यह घटना पारी के 17 ओवर की है जब वैभव अरोरा की पहली गेंद पर पोलार्ड ने गेंद को लोंग ऑन की तरफ खेला और सिंगल के लिए दौड़ पड़े इस गेंद पर कहीं से भी 2 रन नहीं थे लेकिन सूर्यकुमार यादव ने कॉल किया और पोलार्ड मजबूरन दूसरे रन के लिए पलट गए लेकिन तब तक ओडियन स्मिथ का थ्रो विकेटकीपर जितेश शर्मा के पास पहुंच चुका था और उन्होंने बड़े आराम से स्टंप्स की गिल्लियां उड़ा दी l
यह मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ l हालांकि इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन वह काफी नहीं हुआ और अंत में मुंबई इंडियंस या मैच 12 रनों से हार गई l यह मुंबई इंडियंस की लगातार पांचवीं हार है।