धोनी ने 2 गेंदों में जड़े 2 लंबे-लंबे छक्के, गौतम गंभीर का लटक गया मुँह

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच आईपीएल 2010 का छठवां मैच खेला जा रहा है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन का विशाल स्कोर बनाया।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ऋतुराज गायकवाड ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाया। जिसके लिए उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्के लगाए। चेन्नई के दूसरे ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने भी 29 गेंद में 47 रनों की तेज पारी खेली।

इसके बाद शिवम दुबे ने भी 16 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 27 रन बनाए। निचले क्रम में अंबाती रायडू ने 14 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाए, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के पारी का सबसे मनोरंजक ओवर 20वा था।

जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी स्ट्राइक लेने के लिए मैदान पर आएं। जिनके आते ही पूरे दर्शक खुशी से झूम उठे और धोनी धोनी के गूंज से पूरा चेपक स्टेडियम चहक उठा।

धोनी ने आते ही मार्क वुड की पहली गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। फिर इसके अगले ही गेंद पर उन्होंने बाउंसर को पुल शॉट खेलकर एक और छक्का जड़ दिया। जिसके बाद तो मानो पूरा स्टेडियम मे खुशी का माहौल छा गया। हालांकि इसके अगले ही गेंद पर धोनी आउट हो गए, लेकिन 3 गेंदों पर 12 रन बनाकर उन्होंने पूरे मैच का माहौल बना दिया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *