युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का नाम आईपीएल 2022 के दौरान एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस के साथ जुड़ गया। इन दोनों की बातें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
वैसे तो वेंकटेश अय्यर सोशल मीडिया पर ज्यादातर एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन अय्यर ने जैसे ही एक तेलुगू एक्ट्रेस प्रियंका जावलकर के एक पोस्ट पर कमेंट किया था उस समय यह कमेंट काफी वायरल हुआ था। प्रियंका की रिप्लाई ने इस रिश्ते को और भी आगे बढ़ा दिया।
प्रियंका जावलकर 29 साल की है जो कि आंध्रप्रदेश की रहने वाली है। प्रियंका ने साल 2017 में एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कि थी। प्रियंका का पहला फिल्म का नाम है कला वरम, प्रियंका ने टैक्सीवाला, थिम्मारूसु और एसआर कल्याण मंडपम जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
वेंकटेश अय्यर ने प्रियंका की पोस्ट पर कमेंट करते हुए ‘क्यूट’ लिखा था। कमेंट के रिप्लाई के दौरान प्रियंका ने लिखा कि कौन?
वेंकटेश अय्यर ने भारतीय टीम के लिए अभी तक दो वनडे मैच और नौ टी20 मैच खेल चुके हैं। वेंकटेश अय्यर ने इस वनडे मैच में 12 की स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाए हैं। वहीं 9 टी20 में उन्होंने 33.25 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं और 5 विकेट अपने नाम किए हैं।