बल्लेबाजी से पहले धोनी क्यों चबाते हैं अपना बल्ला? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेस्ट फिनिशर में से एक माने जाते हैं। आई पी एल 2022 में भी धोनी बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी अपने टीम के लिए मैच फिनिशर का रोल निभा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी बल्ले से एक छोटी मगर बहुत ही शानदार पारी देखने को मिली। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो बहुत वायरल हो रही है। जिसमें मैं अपना बल्ला चबाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी ऐसा क्यों करते हैं जिसका खुलासा एक भारतीय खिलाड़ी ने किया।

महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले भी अपना बल्ला चबाते हुए दिखाई दिए थे। धोनी बल्लेबाजी करने से पहले ऐसा क्यों करते हैं जिसका खुलासा भारत के स्पिनर बेहतरीन खिलाड़ी अमित मिश्रा ने किया है। अमित मिश्रा ने बताते हुए यह कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने बल्ले को साफ रखने के लिए ऐसा करते हैं। वह अपने बल्ले को साफ रखने के लिए और बल्ले पर लगे टेप को हटाने के लिए ऐसा करते हैं। क्योंकि धोनी को पसंद है कि उनका बल्ला हमेशा साफ रहे I

महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विस्फोटक पारी के दौरान 8 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 21 रन की शानदार पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में 262.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए I आई पी एल 2022 के सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने 32.60 की औसत से 130 रन बनाए हैं। जिसके दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी देखने को मिला है। धोनी अपनी टीम में कप्तानी के दौरान वापस लौटते ही चेन्नई सुपर किंग्स को पटरी पर ला दी।

धोनी की पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 208 रन का स्कोर खड़ा किया था। कप्तानी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 में अपना 6000 रन पूरा कर लिया है। कप्तान के रूप में t20 वर्ल्ड कप में 6000 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ऐसे दूसरे कप्तान बने हैं। ऐसा कारनामा करने वाला पहले नंबर पर विराट कोहली आते हैं। जिन्होंने कप्तानी के तौर पर t20 में 6451 रन बनाए हैं। वही महेंद्र सिंह धोनी का अब तक 6013 रन हो चुका है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *