5 खिलाड़ी जिन्होंने किया है अपना धर्म परिवर्तन

धार्मिक विश्वास हमेशा दुनिया में एक सामान्य परिदृश्य रहा है। क्रिकेटर्स कोई अपवाद नहीं हैं क्योंकि आप अक्सर उन्हें प्रार्थना करने के लिए आसमान की ओर देखते हुए देखते हैं। आज हम बात करेंगे उन पांच क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने अपना धर्म परिवर्तन किया है।

महमुदुल हसन

28 वर्षीय बांग्लादेशी खिलाड़ी महमूदुल हसन का नाम इस सूची में आता है क्योंकि उन्होंने इस्लाम से हिंदू धर्म स्वीकार किया। महमुदुल साल 2008 के अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम का हिस्सा थे। 2009 में उन्होंने श्रीलंका, जिंबाब्वे और इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में बांग्लादेश की कप्तानी भी की थी। बांग्लादेश की ओर से उन्होंने अपने इसी नाम के साथ एकमात्र टेस्ट खेला था जिसके बाद वह हिंदू धर्म में आ गए। महमुदुल हसन ने अपना नाम बदलकर विकास रंजन दास कर लिया जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश की ओर से दोबारा कभी खेलने का मौका नहीं मिला।

2) सूरज रणदीव

पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी सूरज रणदीव ने अपने पुराने धर्म इस्लाम को त्याग कर बौद्ध धर्म स्वीकार किया था। पहले उनका नाम मोहम्मद मार्सुक सूरज था परंतु बौद्ध धर्म स्वीकार करने के बाद से वह सूरज रणदीव के नाम से ही जाने जाते हैं।

3) वेन पार्नेल

साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज वेन पार्नेल उन खिलाड़ियों में से है जिनका आकर्षण इस्लाम धर्म की ओर हुआ। ऐसा कहा जाता है कि पार्नेल को इस्लाम की ओर आने के लिए उनके टीम के साथी खिलाड़ी हाशिम आमला और इमरान ताहिर ने जोर दिया। उन्होंने साल 2011 में ईसाई धर्म का त्याग कर इस्लाम कुबूल किया था।

4) यूसुफ योहाना

यूसुफ योहाना जो जन्म से एक पाकिस्तानी ईसाई थे, उन्होंने साल 2006 में ईसाई धर्म का त्याग कर इस्लाम कुबूल कर लिया जिसके बाद उन्होंने अपना नाम मोहम्मद यूसुफ रखा। उन्होंने अपनी पत्नी तानिया को भी इस्लाम धर्म कबूल करवाया और उनका नाम फातिमा रखा।

5) तिलकरत्ने दिलशान

पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान जन्म से मुसलमान थे। उनका बचपन का नाम था तुवन मोहम्मद दिलशान मगर 16 साल की उम्र में अपने माता-पिता से बिछड़ने के बाद दिलशान ने बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *