बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका में दूसरा टी20 मैच हो रहा है। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरजोर कोशिश करती हुए नजर आ रही हैं। वहीं मैच के दौरान एक ऐसा घटना हुआ जो शायद ही किसी बांग्लादेशी प्रशंसक को पसंद आए।
यह घटना बांग्लादेश की पारी के तीसरे ओवर के दौरान घटी, जब तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बांग्लादेश के बल्लेबाज अफिफ हुसैन ने पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी की गेंद पर बेहतरीन छक्का जड़ दिया था। छक्का खाने के बाद शाहीन अफरीदी इतना ज्यादा भड़क गए कि अगली गेंद पर वह अपना संतुलन ही खो बैठे। अगली गेंद को अफीफ हुसैन ने गेंद को हल्के हाथों से खेला और वह गेंद सीधे शाहीन के हाथ में चली गई।
शाहीन अफरीदी ने गेंद पकड़ते ही अफीफ हुसैन को गेंद दे मारी। अफीफ हुसैन को गेंद लगते ही वह दर्द से कराहने लगा। अफीफ हुसैन को दर्द से कराहते हुए देखकर अचानक शाहीन अफरीदी का गुस्सा ठंडा हो गया और वो अफीफ हुसैन के पास जाकर उसका हालचाल पूछने लगा।
पाकिस्तान की टीम इस सीरीज का पहला टी20 मुकाबला 4 विकेट से जीत चुकी है। अब उसकी नजरें सीरीज के दूसरे मुकाबले पर है, जिसे जीतकर अजेय बढ़त बनाने पर निगाहें टिकी हुई हैं। दूसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए थे।
यहां देखिये वीडियो :