मेरी क्या राय है, उससे फर्क नहीं पड़ता, सीज़न खत्म हो चुका है’

आई पी एल 2022 का यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही खराब गया है l इस सीजन में मुंबई इंडियंस अपने खराब प्रदर्शन के कारण क्वालीफाई नहीं कर पाया और प्लेऑफ से बाहर हो गया। 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम इस बार 5 मुकाबला तक नहीं जीत पायी l इसके बावजूद भी मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को आई पी एल 2022 के सीजन में डेब्यू का मौका भी नहीं दिया।

जिस पर भारतीय पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने खुलकर अपनी बात बताई है की अर्जुन के लिए राह काफी मुश्किलों से गुजरने वाली है जिसके कारण उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सचिन तेंदुलकर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो डाली है। इस वीडियो के दौरान वह अपने फैंस के सवालों के जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक फैंस ने उनसे अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू के बारे में भी सवाल किया l

जिससे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यह एक अलग सवाल है मैं क्या सोचता हूं या मैं क्या फील करता हूं यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। वैसे भी अब आई पी एल 2022 का सीजन खत्म हो चुका है। बेहतरीन खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने आगे बात करते हुए कहा कि वह मुंबई इंडियंस के सिलेक्शन में बिल्कुल भी टांग नहीं अड़ाते हैं। वह यह सबका जिम्मेदारी टीम और मैनेजमेंट के ऊपर ही छोड़ देते हैं। क्योंकि वह इसी तरह से अपना काम करना पसंद करते हैं।

सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ होने वाली बातचीत पर भी गौर किया। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैं अर्जुन को हमेशा बताता हूं कि इस सब का रास्ता मुश्किलों से भरा हुआ होने वाला है। तुमने क्रिकेट खेलना शुरू किया था क्योंकि तुम्हें इस खेल से बहुत लगाव है। इसलिए बस आप लगातार अपने मेहनत पर ध्यान दोगे तो उसका रिजल्ट अवश्य आएगा।

आपको बता दें कि आई पी एल 2022 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में खरीदा था। लेकिन उन्हें मुंबई इंडियंस की तरफ से डेब्यू करने का एक भी मौका नहीं मिला गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए डोमेस्टिक सीजन में दो ही टी-20 मुकाबले खेले हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *