आई पी एल 2022 का 69 वां मैच मुंबई इंडियन शॉट दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है I मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया I दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना दिए I दिल्ली की तरफ से रोमन पॉवेल ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए I
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और 25 रन के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा होकर वापस पवेलियन चले गए I रोहित ने 13 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 2 रन ही बनाए, इसके बाद ईशान किशन और जूनियर एबी डिविलियर्स के बीच एक छोटी सी साझेदारी देखने को मिली, लेकिन इसके बाद ईशान किशन कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए I
इशान किशन ने इस मैच में 35 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से कुल 48 रन बनाए I इसके कुछ ही देर बाद ब्रेविस भी आउट होकर वापस पवेलियन चले गए I हालांकि उनका कैच ऋषभ पंत ने छोड़कर उनको एक बहुत बड़ा जीवनदान दिया था जिसका वह ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए I
12 ओवर की पांचवीं गेंद पर ऋषभ पंत ने ब्रेविस का एक आसान सा कैच छोड़ दिया था I यह ओवर कुलदीप यादव करने के लिए आए थे, जिसके बाद ब्रेविस ने ज्यादा फायदा नहीं उठाया सिर्फ एक छक्का ही लगाया और 33 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से कुल 37 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए I
दिल्ली कैपिटल को आई पी एल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी है, लेकिन अभी के हालात को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि मुंबई इंडियंस यह मैच जीतने में सफल हो जाएगी और दिल्ली कैपिटल का सफर यहीं खत्म हो जाएगा I अगर ऐसा होता है तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी I