अनुष्का की इस गंभीर बीमारी के चलते विराट छोड़ रहे कप्तानी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली प्रशंसकों के चहेते हैं। कोहली के खेल की चर्चा पूरी दूनिया में होती है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा विपक्षी टीमों के गेंदबाज करते हैं। टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को अच्छा प्रदर्शन न किए जाने की वजह से भारतीय खिलाड़ियों खासतौर पर विराट की काफी आलोचना हुई और खुब खरी-खोटी सुनने को मिला। लेकिन आज हम विराट की निजी जिन्दगी के बारे में बात करने जा रहे हैं।

आपको शायद नहीं मालूम होगा कि अनुष्का एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। यह खबर सबके लिए चौंकाने वाली है। इस बीमारी से अनुष्का से बेहद प्यार करने वाले विराट भी काफी चिंता में होंगे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि विराट अनुष्का की बीमारी के चलते ही सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ रहे हैं।

दरअसल पिछले दिनों अनुष्का शर्मा को कई बार क्लीनिक के बाहर देखा गया है। बार- बार क्लीनिक के बाहर देखे जाने के बाद ये खबर सामने आई की अनुष्का बल्जिंग डिस्क नामक एक गंभीर बीमारी से ग्रसित है। इस बीमारी में मरीज़ को काफी दर्द होता है। इस बीमारी में अगर कोई व्यक्ति किसी एक जगह पर काफी देर बैठा रह जाता है तो उसके कमर में एकदम से असहनीय दर्द उठने लगता है।

अनुष्का शर्मा को इस बीमारी के बाद से विराट कोहली उनका बहुत ज्यादा खयाल रखने लगे हैं। इस बीमारी के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

लोगों का मानना है कि अनुष्का की इस बीमारी के चलते ही विराट कप्तानी छोड़ रहे हैं और अब अपना पूरा समय अनुष्का शर्मा और बच्ची वमिका को देना चाहते हैं और उसका ख्याल रखना चाहते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि विरुष्का की तरफ से नहीं की गई है। 

हालांकि अनुष्का फिलहाल बॉलीवुड से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर पति विराट और बेटी बामिका की फोटो शेयर करती रहती है। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी है। उनका कहना है कि उनको काम वही करना पसंद है जिसे पीछे देखें तो खुद पर गर्व हो।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *