आईपीएल 2019 से महेंद्र सिंह धोनी से एक सवाल बार-बार पूछा जा रहा है कि क्या यह आपका आखरी आईपीएल होगा यह सिलसिला 2022 तक आ पहुंचा है। आई पी एल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बहुत ही खराब प्रदर्शन किया I इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच खेल रहा है। जब टॉस के दौरान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर आए तो उनसे हर बार की तरह एक ही सवाल पूछा जा रहा था कि क्या हम आपको आखरी बार पीली जर्सी में देख रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने इशारे इशारे में फिर से वही बात बताई जो फैंस सुनना पसंद करते थे। चेन्नई सुपर किंग्स में ना खेलकर धन्यवाद करना सही नहीं होगा, वही एक ऐसी जगह है जहां पर एक टीम और एक व्यक्ति के तौर पर मुझे बहुत सारा प्यार मिला। लेकिन चेन्नई में ना मै खेलु यह तो चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए सही नहीं होगा।
महेंद्र सिंह धोनी ने फिर आगे कहा कि, उम्मीद है कि टीमें अगले साल भी ट्रेवल करेगी। यह उन सभी के लिए अलग-अलग जगहों पर जाकर धन्यवाद करना होगा जहां पर हम खेलेंगे। यह मेरा अंतिम साल है या नहीं यह एक बहुत बड़ा सवाल है। क्योंकि आप जानते हैं कि हम साल के बारे में भविष्यवाणी नहीं कर सकते, लेकिन मैं अगले साल वापसी के लिए बहुत ही बेहतरीन तरीके से मेहनत करूंगा।
आपको बता दें कि 2019 में आईपीएल के दौरान अंतिम मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि मैं अगले साल फिर खेलूंगा। 2020 में धोनी ने हंसते हुए यह बात कहा था कि Definitely not तो वहीं 2021 में महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल जीतने के बाद बोला कि अभी मैं अपनी लैगसी से पीछे नहीं छोड़ी है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की बातों से साफ तो उसे पता चल रहा है कि फैंस को महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 में भी खेलते हुए नजर आएंगे।