धोनी जैसा दोस्त कहां, जब धोनी ने दोस्त के ट्रीटमेंट के लिए बुला दिया था हवाई जहाज़

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्हें सब कूल मैन के नाम से जानते हैं। लेकिन इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए भी फैंस के दिन में काफी जगह बना चुके हैं हेलीकॉप्टर शॉट धोनी ने खुद नहीं सीखा, यह शॉट उन्हें उनके बचपन के दोस्त संतोष लाल ने सिखाया था, जिसका खुलासा फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में हुआ था।

एक वक्त था जब बेहतरीन खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम क्रिकेट में सबसे ऊपर लिया जाता था। उसके बाद क्रिकेट में आए धोनी दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर धोनी पर बनी एक फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ जब रिलीज़ हुई, जिसके बाद धोनी से जुड़ी छोटी से छोटी बात सबको पता चली थी। इसके साथ ही इस फिल्म में ये देखने कोई भी मिलता है महेंद्र सिंह धोनी ने अपना हेलीकॉप्टर शॉट अपने बचपन के दोस्त संतोष से सीखी थी। वैसे अफसोस जनक है कि उनके दोस्त संतोष का निधन साल 2013 में हो गया था।

आपको बता दें कि संतोष इस शॉट को थप्पड़ शॉट के नाम से भी बुलाते थे और जब धोनी ने संतोष को ये शॉट मारते हुए देखा तब उन्होंने अपने दोस्त से इस शॉट को सीखने की मांग की थी और यह शॉट धोनी को इतना ज्यादा पसंद आ गया था कि धोनी ने संतोष को यह सब सिखाने के लिए बोला जिसका जिक्र फिल्म में भी किया गया है।

महेंद्र सिंह धोनी को उनके फैंस अच्छे व्यवहार और अच्छे नेचर के लिए पसंद करते हैं महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट में अपना कदम रखने के बाद भी अपने दोस्तों का साथ कभी नहीं छोड़ा है और एक वक्त ऐसा भी आया जब संतोष लाल बीमारी से जूझ रहे थे, उस समय महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्त संतोष की जान बचाने के लिए पूरी कोशिश कर दी थी।

आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार संतोष लाल ‘एक्यूट पैंक्रियाटिटीज’ नाम की बीमारी से परेशान थे और ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी ने उनका इलाज दिल्ली में करवाने के लिए हवाई एंबुलेंस का इंतजाम किया था, पर इसके बाद भी धोनी अपने दोस्त को नहीं बचा सके, हालांकि धोनी ने कभी भी अपने दोस्तों का साथ नहीं छोड़ा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *