वीडियो : रॉबिन उथप्पा ने की ख़राब फील्डिंग, निराश हो गए महेंद्र सिंह धोनी

आई पी एल 2022 का 59 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रही हैं। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। लेकिन हमेशा की तरह दो प्रतिद्वंदी मैच में जीत के लिए जोर शोर के साथ मैदान पर लड़ती हुई नजर आई। मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिस पर मैं सिंह धोनी का रिएक्शन देखने लायक था।

यह बात है 10वे ओवर की चौथी गेंद का इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के ऋतिक ने शानदार बल्लेबाजी के दौरान ऑफसाइड की तरफ शानदार शॉट खेल दिया इस गेंद पर बेहतरीन खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा को कैच करने का एक शानदार मौका था। लेकिन उथप्पा से चूक हुई और गेंद उनसे मिस हो गई।

रोबिन उथप्पा इस कैच को नहीं पकड़ सके, गेंद नीचे गिरी और चौके के लिए बाउंड्री से बाहर चली गई। रोबिन उथप्पा के पास डाइव लगाकर गेंद पकड़ने का मौका था। लेकिन रोबिन उथप्पा ने कोई डाइव नहीं लगाई, जिसके कारण गेंद 4 रनों के लिए बाउंड्री से बाहर चली गई। इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिएक्शन देखने लायक था।

महेंद्र सिंह धोनी ने उथप्पा के सामने गुस्से वाला कोई रिएक्शन नहीं किया लेकिन उथप्पा की इस गलती की वजह से धोनी काफी निराश है। अगर अब बात कर इस मैच की तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद चेन्नई ने बहुत ही खराब प्रदर्शन के साथ 16 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गया। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबला को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया I

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *