महेंद्र सिंह धोनी को मेरठ के एक युवक ने नोटिस भेजा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पूरा विश्व जानता है। हालांकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन उनकी प्रतिष्ठा में अभी तक कोई कमी नहीं आई है। महेंद्र सिंह धोनी अक्षर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं इस बार उनका चर्चा का विषय एक नोटिस बना है। मेरठ के एक युवक ने महेंद्र सिंह धोनी को एक नोटिस भेज दिया है। मेरठ के इस युवक का कहना है कि उनकी जिंम का ₹2000 बकाया है वह नहीं दिया गया है।

मेरठ के इस युवक ने महेंद्र सिंह धोनी सहित जिम स्पोर्ट्सफिट मैनेजर देवेश कामरा को ₹2000 के लिए नोटिस भेजा है। दरअसल लोक डाउन से पहले मेरठ में रहने वाले सचिन शर्मा ने स्पोर्ट्स फिट जिम मैं ₹2000 देकर एंट्री ली थी। उसके बाद लॉकडाउन के चलते जिम को बंद रखना पड़ा था। जिम में एंट्री लेने से पहले उनको कहा गया था कि अगर जिम लॉक डाउन के चलते बंद होती है तो उनकी फीस उसको वापस कर दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ उनकी फीस उनको वापस नहीं की गई।

जिसके बाद उन्होंने अपने अधिवक्ता के साथ मिलकर जिम के मैनेजर देवेश कामरा और जिम के प्रमोटर महेंद्र सिंह धोनी को ₹2000 का नोटिस भेज दिया है। इससे पहले जिम के मैनेजर देवेश कामरा और सचिन शर्मा के बीच काफी कहासुनी भी हो चुकी है। हालांकि अभी तक जिम के मैनेजर और महेंद्र सिंह धोनी की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। अभी तक ना तो जिम के मैनेजर ने कुछ कहा है ना ही महेंद्र सिंह धोनी ने इस पर खुलकर बात की है। बात करे इन पैसों की तो जिम के मैनेजर और महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है वह यह पैसे आराम से चुका सकते हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *