भारतीय टीम के पूर्व उपकप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 2013 की घटना याद करते हुए कहा कि वो विराट कोहली से यही उम्मीद करते हैं। इसके बाद उन्होंने कोहली की तारीफ भी की। साथ ही गंभीर ने धोनी के साथ अपने रिश्ते पर भी बयान दिया
क्रिकेट कमेंटेटर जतिन सप्रू के शो “ओवर-एंड-आउट” में गंभीर ने कई विवादों पर खुलकर बात की है। इस दौरान गंभीर ने धोनी के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा की धोनी और मेरे बीच कोई मतभेद नहीं था। धोनी के प्रति मेरे मन में आज भी बहुत ज्यादा सम्मान है और यह सम्मान हमेशा बना रहेगा।
2013 में आईपीएल के एक मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच काफी तीखी बहस हुई और दोनों आपस में भीड़ भी गए थे। इसके बाद अंपायर ने बीच-बचाव करके दोनों खिलाड़ियों को अलग किया था। उस समय विराट कोहली आरसीबी के कप्तान थे और गौतम गंभीर केकेआर के कप्तान थे।
इस विवाद पर गौतम गंभीर ने कहा “यह ठीक है, मैं इसके साथ पूरी तरह से ठीक हूं। मैं उनसे यही उम्मीद करता हूं। मैं भी ऐसा ही हूं। मुझे ऐसे मुकाबले पसंद हैं। मुझे वो लोग पसंद हैं, जो प्रतिस्पर्धा करते हैं। धोनी अपने तरीके से प्रतिस्पर्धा करते हैं। विराट अपने तरीके से प्रतिष्पर्धा करते हैं। कई बार जब आप टीम की कप्तानी कर रहे होते हैं तो आपको न चाहते हुए भी ऐसा करना पड़ता है। क्योंकि आप अपनी टीम को उस तरीके से खेलते देखना चाहते हैं। एक कप्तान के रूप में आप किसी खिलाड़ी के साथ व्यक्तिगत संबंधों के बारे में नहीं सोचते हैं। आप टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, इसलिए आपको यह करना पड़ता है।”
इसके बाद गंभीर ने विराट की तारीफ भी की। और उन्होंने कहा “इस वजह से वहां पर कुछ भी व्यक्तिगत नहीं था और कभी भी विराट के खिलाफ ऐसा नहीं होगा। और मैं लगातार यह बात कहता रहा हूं कि उन्होंने जो भी हासिल किया है, मैं उससे अचंभित नहीं हूं। अपने शुरुआती दिनों में वो इसी तरह के खिलाड़ी थे, लेकिन उन्होंने किस कदर खुद को बदला है। उन्होंने जिस तरह से अपनी फिटनेस और फॉर्म के साथ स्किल पर काम किया है वह शानदार है।”
लगातार 9 सालों तक आरसीबी की कप्तानी करने के बाद विराट ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। आईपीएल 2022 में विराट कोहली फाफ डूप्लेसिस के कप्तानी में मैच खेलेंगे। आरसीबी का पहला मैच 27 मार्च को पंजाब किंग्स के साथ होगा। इस बार पंजाब किंग्स की कप्तानी मयंक अग्रवाल कर रहे हैं।