विश्व की सबसे प्रचलित T20 लीग में से एक आईपीएल 2022 की तैयारियां जोरो शोरों से शुरू हो चुकी है l आखिरकार सभी 8 टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है l
सबसे पहले बात करते हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की, इन्होंने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रिटेन किया है l
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पहला रिटेंशन : विराट कोहली : 15 करोड़
दूसरा रिटेंशन : ग्लेंन मैक्सवेल : 11 करोड़
तीसरा रिटेंशन : मोहम्मद सिराज : 7 करोड़
बात करें मुंबई इंडियंस की तो उन्होंने अपने कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया है l
मुंबई इंडियंस
पहला रिटेंशन : रोहित शर्मा : 16 करोड़
दूसरा रिटेंशन : जसप्रीत बुमराह : 12 करोड़
तीसरा रिटेंशन : सूर्यकुमार यादव : 8 करोड़
चौथा रिटेंशन : कीरोन पोलार्ड : 6 करोड़
वही बात करते हैं राजस्थान रॉयल्स की तो इन्होंने अपने कप्तान संजू सैमसन, विकेटकीपर जोस बटलर और युवा खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल को रिटेन किया है l
राजस्थान रॉयल्स
पहला रिटेंशन : संजू सेमसन : 14 करोड़
दूसरा रिटेंशन : जोस बटलर : 10 करोड़
तीसरा रिटेंशन : यशस्वी जयसवाल : 4 करोड़
बात करें पंजाब किंग्स की तो इन्होंने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए सिर्फ दो ही खिलाड़ियों को रिटेन किया है जो कि मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह हैं l
पंजाब किंग्स
पहला रिटेंशन : मयंक अग्रवाल : 12 करोड़
दूसरा रिटेंशन : अर्शदीप सिंह : 4 करोड़
वहीं पर बात की जाए सनराइजर्स हैदराबाद की तो उन्होंने अपने कप्तान केन विलियमसन और दो उभरते हुए खिलाड़ी अब्दुल समद और उमरान मलिक को रिटेन किया है l
सनराइजर्स हैदराबाद
पहला रिटेंशन : केन विलियमसन : 14 करोड़
दूसरा रिटेंशन : अब्दुल समद : 4 करोड़
तीसरा रिटेंशन : उमरान मालिक : 4 करोड़
वही बात की जाए 2021 की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तो उन्होंने अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड, बहुत ही अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मोईन अली को रिटेन किया है l
चेन्नई सुपर किंग्स
पहला रिटेंशन : रविंद्र जडेजा : 16 करोड़
दूसरा रिटेंशन : महेंद्र सिंह धोनी : 12 करोड़
तीसरा रिटेंशन : मोईन अली : 8 करोड़
चौथा रिटेंशन : ऋतुराज गायकवाड़ : 6 करोड़
बात की जाए दिल्ली कैपिटल्स की तो उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और एनरिक नोकिया को रिटेन किया है l
दिल्ली कैपिटल्स
पहला रिटेंशन : ऋषभ पंत : 16 करोड़
दूसरा रिटेंशन : अक्षर पटेल : 9 करोड़
तीसरा रिटेंशन : पृथ्वी शॉ : 7.50 करोड़
चौथा रिटेंशन : एनरिक नोकिया : 6.50 करोड़
सबसे अंत में बात की जाए कोलकाता नाइट राइडर्स की तो इन्होंने सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और ऑल राउंडर आंद्रे रसेल को रिटेन किया है l
कोलकाता नाइट राइडर्स
पहला रिटेंशन : आंद्रे रसल : 12 करोड़
दूसरा रिटेंशन : वरुण चक्रवर्ती : 8 करोड़
तीसरा रिटेंशन : वेंकटेश अय्यर : 8 करोड़
चौथा रिटेंशन : सुनील नारायण : 6 करोड़