वीडियो : अपने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की तरह ही रबादा ने लगाया एक हाथ से छक्का


आस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका: आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के टी20 विश्व कप मैच में ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

20वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के प्राइम बॉलर मिचेल स्टार्क की गेंद पर कगिसो रबाडा ने गगनचुंबी छक्का लगा दिया. कगिसो रबाडा ने क्रीज पर खड़े-खड़े एक हाथ से ऋषभ पंत के अंदाज में छक्का जड़ दिया। कगिसो रबाडा ने स्टार्क की रफ्तार का फायदा उठाया और गेंद सीमा रेखा पार कर दी। इस छक्के को लगाने में कगिसो रबाडा ने बिल्कुल भी एफर्ट नहीं किया।

कहते हैं खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है इसी का जीता जागता उदाहरण ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप में खेले जा रहे मैच के दौरान देखने को मिला।

कगिसो रबाडा आईपीएल में ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए बल्लेबाजी करते हुए बिल्कुल ऋषभ पंत के अंदाज में छक्का लगाकर ऋषभ पंत की याद दिला दी।

छक्का को लगाने के बाद कगिसो रबाडा का रिएक्शन भी देखने लायक था। एक फैन ने रबाडा के इस छक्के के बाद ट्वीट किया ‘लड़के ऐसे ही खेलते हैं और कहते हैं तुम्हें कैसे पता कि मैं ऋषभ पंत की टीम से खेलता हूं।’

दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में महज 118 रन बनाए।

यहां पर देखिये वो वीडियो:

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *