रांची में साथ पढ़े, कोलकाता में प्यार हुआ, देहरादून में रचाई शादी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन की संख्या सोशल मीडिया पर काफी हैं। महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट कैरियर जितना सफल रहा है उतना ही अच्छा उनका लव लाइफ भी रहा है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी को शुरुआती में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी जिस लड़की से प्यार करते थे उसकी सड़क हादसे में मौत हो गया था।

इसके कुछ साल बाद साक्षी धोनी से मिली और वह दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे जिसके बाद इन दोनों का भी लव स्टोरी काफी दिलचस्प और रोमांटिक रहा है।

दरअसल बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के पिता दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे और दोनों के परिवार एक दूसरे के काफी करीबी थे।

धोनी और साक्षी बचपन से एक दूसरे को जानते थे। लेकिन कुछ समय बाद साक्षी का पूरा परिवार देहरादून में शिफ्ट हो गया था।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की मुलाकात लगभग 10 साल बाद यानी 2007 में कोलकाता में हुई थी। जब भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे थे।

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सीरीज के लिए भारतीय टीम कोलकाता में स्थित ताज बंगाल में रुकी हुई थी, जहां साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद इंटरशिप कर रही थी।

जब भारतीय टीम होटल से चेकआउट कर के जा रही थी तो होटल के मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने धोनी को साक्षी से मिलवाया था।उस समय महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी को देखते ही दिल हार बैठे थे और युद्धजीत से महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी का नंबर मांगा था, जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी को मैसेज किया था।

जिसके बाद धीरे-धीरे महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी शुरू हो गई और साल 2010 में देहरादून में महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी शादी के बंधन में बंध गए। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *