धोनी मदद करके किसी को नहीं बताते, चुपचाप करवाई पड़ोसी के घर की मरम्मत

महेंद्र सिंह धोनी लाइमलाइट से बहुत दूर रहते हैं। अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी कैमरे के सामने ना के बराबर आते हैं। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े एक शख्स ने धोनी से जुड़ी एक बड़ी बात शेयर किया है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। महेंद्र सिंह धोनी मैदान के जितने ज्यादा शांत स्वभाव में लिखते हैं मैदान से बाहर भी उनके इस स्वभाव के कारण उनके फैंस दीवाने हैं। महेंद्र सिंह धोनी हमेशा लाइमलाइट से कोसों दूर रहते हैं। इसी बीच धोनी से जुड़े एक शख्स ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में एक राज का खुलासा किया। जिसे शायद ही कोई क्रिकेटर फैंस जानता हों।

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने कहा कि, यहां पर एक खबर है जिसमें सभी लोग देख कर गए हैं। धोनी भैया ने बिना कुछ कहे घर को बनवा दिया। धोनी भैया यह किसी को नहीं बताते हैं, हमें यह इसलिए पता है, क्योंकि हम यहां रहते हैं। यहां पर कभी भी कुछ होता है तो धोनी भैया पूरा मदद करते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का फैन जिसका बर्थडे धोनी के बर्थडे के साथ होता है। एक सवाल के जवाब में कहता है, पहले धोनी का बर्थडे मना लूंगा उसके बाद अपना बर्थडे मना लूंगा क्योंकि पहले भगवान को पूजा जाता है फिर ना प्रसाद चढ़ाया जाता है। हम लोग महेंद्र सिंह धोनी से हमेशा मिलते रहते हैं। जब भी महेंद्र सिंह धोनी रोड पर मिलते हैं तो हम लोगों को टिप्स देते रहते हैं, कि क्या यार पेट ठीक कर ले। महेंद्र सिंह धोनी यहां जब भी निकलते हैं तो मस्ती मजाक करते रहते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के फैन आगे कहते हैं कि, धोनी भैया जैसे ही घर से निकलने वाले होते हैं तो उनके घर का गार्ड्स हमें बता देता है कि वह घर से बाहर निकल रहे हैं। हम उन्हें बहुत समय से जानते हैं। जब से उनका घर बन रहा तब से उन्हें जानते है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 विश्वकप, 2011 विश्वकप और 2013 चैंपियन ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल क्रिकेट खेल रहे हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *