अनुष्का शर्मा और साक्षी सिंह धोनी है बचपन के दोस्त, यकीन नहीं होता है तो खुद पढ़िए

साक्षी सिंह भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी है। और अनुष्का शर्मा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी है I ज्यादातर लोगों का मानना है कि अनुष्का शर्मा और साक्षी सिंह में दोस्ती उनके पति के एक जैसे करियर यानी क्रिकेट के वजह से हुआ था लेकिन ऐसा नहीं है महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं।

एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है कि साक्षी सिंह और अनुष्का शर्मा दोनों ही बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। और यह दोनों साथ में स्कूल भी पढ़े हुए हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा के पिता इंडियन आर्मी में थे और जब वह छोटी थी, तब उनके पिता का पोस्टिंग असम में हो गया था। जिसके कारण अनुष्का शर्मा को असम के एक स्कूल सेंट मैरी में अपनी पढ़ाई करनी पड़ी। उसी स्कूल में धोनी की पत्नी साक्षी भी पढ़ाई करती थी।

2013 में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने बताया कि हम ऐसे ही बात कर रहे थे तो उन्होंने कहा कि मैं सेट मैरी स्कूल में पढ़ती थी तो मैंने भी कहा कि मैं भी सेट मैरी स्कूल में पढ़ती थी उसके बाद मैंने कहा कि मैं असम में रहती थी तो फिर उन्होंने भी कहा कि मैं भी असम में रहती थी। इसी तरह हम दोनों ने एक ही साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे, उसी वक्त से हमारी बातचीत होती थी।

सोशल मीडिया पर इन दोनों की स्कूल की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। पहली तस्वीर में अनुष्का शर्मा ने लहंगा पहन रखा है तो वहीं दूसरी मैं साक्षी सिंह ने राजा के वेश लगाए हुए हैं। इस तस्वीर में वे दोनों एक नाटक के लिए फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *