अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर ली है शादी के बाद भी अनुष्का शर्मा फिल्म की दुनिया में एक्टिव रहती है और काम कर रही है अनुष्का की तरह ही कई एक्ट्रेस ने इंडियन क्रिकेटर से शादी की इनमें से लगभग सभी ऐसी रही जो शादी के बाद फिल्मों से दूर हो गई।
तेज गेंदबाज जहीर खान ने साल 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी की थी। सागरिका ने अपनी शादी से पहले फिल्म ‘इरादा’ में काम की थी इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म कैरियर पर ब्रेक लगा दिया। चक दे इंडिया जैसी फिल्म में अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में सागरिका जगह बना चुकी थी।
भारतीय टीम के पूर्व कैप्टन रह चुके मोहम्मद अजहरुद्दीन, जिन्होंने साल 1996 में बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के संग शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद संगीता ने अपने फिल्म करियर को समाप्त कर दिया। हालांकि इन दोनों का 2010 में तलाक हो गया। जिसके बाद संगीता फिल्म में वापस नहीं आई। बता दें कि संगीता बिजलानी कभी सलमान खान की गर्लफ्रेंड भी रह चुकी थी और इन दोनों की सगाई तक तो गई थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने साल 2016 में भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी युवराज सिंह से शादी करने के बाद बॉलीवुड को छोड़ दिया। हेजल कीच आखरी बार बांके की क्रेजी बारात में नजर आई थी इसके अलावा हेजल ने सलमान खान के साथ साल 2011 में फिल्म बॉडीगार्ड में भी काम किया थी।
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन स्पिनर हरभजन सिंह जिन्होंने गीता बसरा के साथ-साथ 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। और इसके बाद गीता बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हो गई। इन दोनों ने 8 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। जिसके बाद जाकर 2015 में इन दोनों ने शादी कर लिया।
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, जिन्होंने नताशा स्टेनकोविक के साथ साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। नताशा 2014 में आई एक फिल्म जिसका नाम ‘सत्याग्रह’ है उसी के दौरान नताशा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। और अब वह भी लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर चल रही है।