पहली नजर में दिल दे बैठे थे Gujarat Titans के कोच आशीष नेहरा, 15 मिनट में बनाया शादी का प्लान

आई पी एल 2022 का खिताब हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किया था। इस टीम के हेड कोच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी आशीष नेहरा है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपना बहुत ही बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाया है।

इनकी परफॉर्मेंस की चर्चा हर जगह होते रहती है। लेकिन हम अगर आशीष नेहरा की पर्सनल जीवन की बात करें तो वह भी काफी दिलचस्प है ज्यादातर उनकी लव स्टोरी।

आशीष नेहरा और रूश्मा की मुलाकात पहली बार साल 2022 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान हुई थी। वह पहली नजर में उनसे प्यार कर बैठे थे।

जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई और धीरे-धीरे दोस्ती भी हो गई। जिसके बाद यह दोस्ती धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी। कुछ ही समय बाद इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लगभग 7 साल तक चोरी-छिपे दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।

23 मार्च साल 2009 को आशीष नेहरा ने रूश्मा के साथ शादी करने का प्लान बनाया और उन्होंने 15 मिनट में यह प्लान बना लिया था। जिसके बारे में उन्होंने कोई इंटरव्यू में बताया था। जिसके बाद इन दोनों ने अपने घर पर बताया और एक ही हफ्ते में शादी करने का फैसला भी कर लिया।

इसके बाद रूश्मा ने अपनी मां के साथ दिल्ली आई और आशीष नेहरा के साथ 2 अप्रैल 2009 को शादी भी कर ली थी। अभी आशीष और रूश्मा के दो बच्चे भी हैं। जिसमें से एक का नाम आरूष नेहरा और दूसरे का नाम एरियाना नेहरा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *