टी20 विश्व कप 2021 के 33वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफगानिस्तान को 211 रन का लक्ष्य दिया। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी के द्वारा भारत को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता देना मंहगा पड़ गया।
भारत के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने आतिशी पारी खेलते हुए 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 47 गेंदों में 74 रन बनाए। हिटमैन ने दो छक्के राशिद खान के गेंद पर ही लगा दिया। इस दौरान रोहित शर्मा ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।
इस मैच में भारत के खिलाफ राशिद खान काफी महंगे साबित हुए और इसके जिम्मेदार रोहित शर्मा ही थे। रोहित शर्मा ने 14वें ओवर में राशिद खान की पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार दो छक्के लगा दिये। इसके बाद रशिद खान का चेहरा काफी उतरा हुआ नज़र आया।
जब अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज रशीद खान की यह हालत हुई तो बाकी गेंदबाज क्या करते हैं। भारतीय बल्लेबाज़ों ने अफगानी गेंदबाज़ों पर पिछले दो मैचों की भड़ास निकालते हुए 210 रन बना दिए। अब यह मैच जीतना अफगानिस्तान के लिए बहुत कठिन होने वाला है।
यहां पर देखिये वीडियो :