एयरपोर्ट पर हार बैठे थे दिल, कुछ यूं फ्लाइट में शुरू हुई थी प्रियंका और सुरेश रैना की लव स्टोरी

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने मैदान पर तो हर कोई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए। लेकिन उनके जिंदगी में एक समय ऐसा था जब उनका पसीना छूट गया था। हम आप लोगों को बता रहे हैं सुरेश रैना के लव लाइफ के बारे में, दरअसल हुआ ऐसा था कि सुरेश रैना साल 2008 में आईपीएल खेलने के लिए बैंगलोर जा रहे थे तभी उनकी मुलाकात प्रियंका से हो गयी थी। उनकी मुलाकात लगभग 5 मिनट की थी, लेकिन महज इन्ही 5 मिनटों में सुरेश रैना प्रियंका से प्यार कर बैठे थे।

सुरेश रैना और प्रियंका बचपन से ही एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं। पड़ोसी होने के साथ-साथ दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी रह चुके हैं। लेकिन जब प्रियंका का पूरा परिवार पंजाब जाकर शिफ्ट हो गया, जिसके बाद सुरेश रैना प्रियंका से लंबे समय तक कोई संपर्क नहीं कर पाए थे।

सुरेश रैना ने कपिल शर्मा शो के दौरान बताया था कि उन्होंने क्रिकेट का ट्रेनिंग प्रियंका के पिता से ही लिया था। समय बीत गया जिसके दौरान सुरेश रैना टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेलने लगे और प्रियंका नीदरलैंड में बैंकिंग सेक्टर में जॉब करने लगी।

सुरेश रैना ने बताया था कि साल 2008 में एयरपोर्ट पर फ्लाइट के इंतजार के दौरान प्रियंका से मुलाकात हुई थी। वह भी सिर्फ 5 मिनट के लिए। उस समय प्रियंका नीदरलैंड जा रही थी और सुरेश रैना आईपीएल खेलने के लिए बेंगलुरु जा रहे थे।

सुरेश रैना ने द कपिल शर्मा शो में बताया था कि उन्होंने प्रियंका को आस्ट्रेलिया जाकर प्रपोज किया था। इसके लिए उन्होंने 45 घंटे की विमान का सफर किया था। सुरेश रैना के इस अंदाज में प्रियंका भी अपना दिल दे बैठी थी और प्रियंका ने सुरेश रैना के प्यार के आमंत्रण को काफी दिल से स्वीकार कर लिया था।

इसके बाद साल 2015 में सुरेश रैना और प्रियंका शादी के बंधन में बंध गए। आपको बता दें कि सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब उन्होंने अपना करें क्रिकेट कमेंट्री में शुरू किया है। जिसमे वह काफी प्रभावशाली नजर आ रहे है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *