MS धोनी के आशियाना के आगे फीके हैं कपिल, कोहली और तेंदुलकर के आलीशान बंगले

भारतीय टीम के पूर्व बेहतरीन खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी करीब 1 साल से क्रिकेट की दुनिया से दूर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के 15वे सीजन में वापसी करने वाले हैं। महेंद्र सिंह धोनी रांची में ही अपने फॉर्महाउस में आराम कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहले ही महेंद्र सिंह धोनी अपने फॉर्महाउस में बाइक चलाते हुए देखे गए हैं। बाइक पर महेंद्र सिंह धोनी के पीछे उनकी बेटी जीवा बैठी हुई है। धोनी का फॉर्महाउस 7 एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर हम धोनी के इसी फॉर्महाउस की खूबियों के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जानिए अंदर से कैसा दिखता है महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्महाउस। कुछ दिन पहले ही धोनी ने अपने फार्महाउस में ट्रैक्टर चलते हुए एक वीडियो अपलोड किया था, जो की काफी वायरल गया था ।

महेंद्र सिंह धोनी अपना बचपन एक 2BHK घर में गुजारे थे जिस कॉलोनी का नाम मैकोन कॉलोनी था। महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2009 में हरमू रोड में अपना 3 मंजिला घर खरीदा था। जिसके बाद धोनी ने पूरे 8 साल उस घर में रहे और उसके बाद धोनी अपने नए फॉर्महाउस में शिफ्ट हो गए। महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्महाउस के सामने कपिल देव, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के लग्जरी बंगले भी फेल हैं। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी के घर के चारों तरफ बहुत ही बेहतरीन और खूबसूरत बगीचा भी है उनका घर प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है।

धोनी का फॉर्महाउस रांची में है, और वे अपने खाली समय में यही रहते हैं। यह फॉर्महाउस बहुत ही खूबसूरत है। इस फॉर्महाउस को देखने के बाद लोग दीवाने हो जाते हैं। धोनी को अपने पुराने घर से यहां आने में सिर्फ 20 मिनट का ही समय लगता है।

महेंद्र सिंह धोनी ने इस घर की सारी सुविधाओं को नजर रखते हुए अपने इस फॉर्महाउस को बनवाया था। फार्महाउस में एक इंडोर स्टेडियम है। एक स्विमिंग पूल भी है। यहां पर महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट का अभ्यास करने के लिए नेट प्रैक्टिस का मैदान भी बनवाए हुए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी खुद को फिट रखने के लिए अपने फॉर्महाउस में अल्ट्रा मॉडर्न जिम भी बनवाया हुआ है। धोनी बाइक के बहुत बड़े शौकीन हैं जिसके कारण उन्होंने अभी तक जो भी भाई खरीदा उसे बेचा नहीं इसके लिए अलग से एक गैरेज भी बनवाया हुआ है जिसमें उनके कलेक्शन के सभी बाइक मौजूद है।

धोनी के फॉर्महाउस के चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है। उन्होंने अपने गार्डन में तरह-तरह के पेड़ पौधे भी लगवाए हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपने फॉर्महाउस पर खेती भी करते हैं। पिछले महीने महेंद्र सिंह धोनी ने स्वराज कंपनी का एक नया ट्रैक्टर भी खरीदा है। महेंद्र सिंह धोनी अभी अपने नए फॉर्महाउस पर खेती करना भी सीख रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फॉर्महाउस में लकड़ी और मारवाड़ का उपयोग बहुत ही बेहतरीन तरीके से करवाया है। इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर यहां की तस्वीर शेयर करती रहती है। धोनी के घर में फाइव स्टार होटल जैसा रेस्टोरेंट भी है। जहां पर धोनी अपने दोस्तों के साथ कभी-कभी पार्टी भी करते हैं।

हाल ही में अभी धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें कूड़ा उठाते हुए नजर आ रही है। आज तक कभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि 3 साल में बने इस फॉर्महाउस में महेंद्र सिंह धोनी के कितने पैसे लगे हैं। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी बहुत बार इंस्टाग्राम पर अपनी फार्महाउस की तस्वीर पोस्ट करते रहते हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *