भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपने फैंस को बहुत जल्द ही खुशखबरी देने वाले हैं। यह दोनों T20 वर्ल्ड कप से पहले शादी कर सकते हैं। हाल ही में केएल राहुल अपनी सफल सर्जरी के बाद जर्मनी में वापस लौटे हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल और अथिया शेट्टी अगले 3 महीनों के अंदर शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। और बहुत बार तो ऐसा हुआ है कि अथिया शेट्टी मैच के दौरान केएल राहुल का मैच देखने स्टेडियम में बहुत जाती थी। केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने पिछले साल अपने रिश्ते के बारे में सोशल मीडिया के जरिए बताया था। इसके अलावा इसी साल अप्रैल 2022 में आती है उसे पीने के राहुल के बर्थडे पर उनके साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कि थी।
इंडिया टुडे के अनुसार केएल राहुल और अथिया शेट्टी अगले 3 महीनों के अंदर मुंबई में शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामने जो खबर निकलकर आ रही है। उनके अनुसार अपने खास दिन की तैयारी को अथिया शेट्टी की मैनेजर खुद कर रही है। अथिया शेट्टी अपने खास दिन में कोई भी काम नहीं रखना चाहती है। इसलिए उन्होंने खुद अपने काम का पूरी जिम्मेदारी उठाया है।
16 अक्टूबर से T20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। ऐसे में ये दोनों इस इस 1 महीने तक चलने वाले महाकुंभ से पहले शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जिसके बाद केएल राहुल टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप चलते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसलिए आने वाले कुछ महीने फैंस के लिए काफी मनोरंजक होने वाले हैं। वही हम केएल राहुल की फिटनेस की बात करें तो भारतीय फैंस दुआ कर रही है कि, केएल राहुल जल्द ही अपना फिटनेस पूरा करें और फिट होकर भारतीय टीम में वापस लौटे।