चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी का फैंस भी बहुत ज्यादा है जो कि धोनी के बारे में बहुत प्रशंसा करती है, जिसको झलक मैदान पर भी देखने को मिलता है। जब भी धोनी मैदान पर आते हैं तब पूरा माहौल ही बदल जाता है। महेंद्र सिंह धोनी का फैंस का प्यार देखकर वेस्टइंडीज के बेहतरीन खिलाड़ी और सनराइजर्स हैदराबाद के मौजूदा विकेटकीपर निकोलस पूरन चौक गए।
निकोलस पूरन ने मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, जब यह आदमी स्टेडियम में होता है तो बिल्कुल इलेक्ट्रीफाइड की तरह होता है उनको मिलने वाला प्यार बहुत ही अनमोल हैं। निश्चित रूप से मेरे घर यार का एक याद जो मुझे हमेशा याद रहेगी।
महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी मैदान के अंदर और मैदान के बाहर एकदम मस्ती में ही नजर आते रहते हैं। जो बात महेंद्र सिंह धोनी को बहुत खास बनाती है वह है उनका व्यवहार जो कि बहुत ही सही है। धोनी जितने अच्छे खिलाड़ी है उससे कई ज्यादा अच्छा इंसान भी है। यही बात उनको दूसरे खिलाड़ियों से अलग रखती है।
आपको बता दें कि आई पी एल 2022 के शुरुआती के मैचों में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करते हुए नजर नहीं आए थे। महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी छोड़ दी हुई थी, जिसके कारण चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी का भार रविंद्र जडेजा को सौंपा गया था। बाद में कप्तानी के दबाव के कारण रविंद्र जडेजा के खेल पर असर होने लगा था, जिसके कारण रविंद्र जडेजा ने आठ मैचों के बाद फिर से महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी सौंप दी।
महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के 9वें मैच में एक बार फिर कप्तानी का भार संभालते हुए मैदान पर उतरे और उन्होंने वही किया जिसके लिए वह जाने जाते हैं। धोनी की अच्छी कप्तानी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम संघर्ष करते हुए नजर आए जिसके कारण चेन्नई सुपर किंग्स स्कोर आई पी एल 2022 के 15 का सीजन में तीसरी जीत मिली। चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक 9 मैच खेले जिसमें से उन्होंने तीन मैच जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर हैं