भारत में क्रिकेट खिलाड़ियों का दर्जा भगवान की ही तरह हैं। एक क्रिकेट प्रशंसक के लिए खिलाड़ियों द्वारा एक साधारण नमस्ते, हाथ मिलाना या अपने पसंदीदा क्रिकेटर से जन्मदिन की शुभकामनाएं पाना उनके लिए बहुत ही खास होता है। ऐसा ही एक वाकया तब हुआ जब भारतीय टीम होटल छोड़ रही थी।
एक क्रिकेट प्रशंसक के हाथ में तख्ती थी जिस पर लिखा था ‘आज मेरा जन्मदिन है’। जब भारतीय कप्तान और करोड़ों दिलों की धड़कन विराट कोहली उनके पास से जा रहे थे, तब फैन ने उससे कहा कि आज उनका जन्मदिन है। विराट कोहली ने उस क्रिकेट प्रशंसक को निराश नहीं किया और उसकी बातों का जवाब दिया।
विराट कोहली ने उस क्रिकेट प्रशंसक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कहने की आवश्यकता नहीं है कि यह निश्चित रूप से उसके लिए सबसे शानदार गिफ्ट में से एक होगा। कोहली के विश करने से फैन का दिन यादगार बना दिया था। फैन को विश करते विराट कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं।
यहां देखिये वह वीडियो :